PM मोदी के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये, आयुष्मान और आवास योजना के तहत मिला लाभ

Ranchi : PM मोदी ने 12 साल का कार्यकाल पूरा किया. जो देश के लिये काफी गौरवपूर्ण बात है. उन्होंने देश के...

Ranchi : PM मोदी ने 12 साल का कार्यकाल पूरा किया. जो देश के लिये काफी गौरवपूर्ण बात है. उन्होंने देश के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की. इस दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया. ये बातें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. बीजेपी कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना, किसी भी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश के गरीबों का उत्थान करना रहा है. आज देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकार है. विभिन्न राज्यों में भाजपा को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है. मराडी ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकता सत्ता नहीं साधना और तपस्या का कालखंड है.

जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक विकास

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक समय जम्मू-कश्मीर में रेल संपर्क की कल्पना भी नहीं की जाती थी. लेकिन आज श्रीनगर तक ट्रेन पहुंच चुकी है. वहीं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं. जिन क्षेत्रों को कभी विकास से वंचित रखा गया था. वहां आज सड़क, रेल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हुआ है.

अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक फैसले

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का साहसिक निर्णय लिया. साथ ही तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया. ये ऐसे फैसले थे, जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं करता था.

ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारत की ताकत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति और क्षमता को देखा. पहले रक्षा क्षेत्र की अधिकांश जरूरतें विदेशों से पूरी होती थीं. लेकिन अब भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. लड़ाकू विमानों सहित कई रक्षा उपकरणों का निर्माण देश में ही किया जा रहा है.

कोरोना काल में दिखी मजबूत नेतृत्व क्षमता

मरांडी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों को एकजुट रखने और संकट से बाहर निकालने का सफल प्रयास किया. लगभग 50 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है. करोड़ों गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिले हैं. अब तक लगभग 4 करोड़ मकानों का निर्माण कराया जा गया है.

दुनिया की अर्थव्यवस्था में पीछे था देश

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई दशकों तक देश में शासन किया, लेकिन गांव और शहरों के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले भारत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में काफी पीछे था, जबकि आज देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.

 

ALSO READ : नीति आयोग की बैठक में नए मुख्यमंत्रियों संग ‘समावेशी विकास’ का खींचा जा रहा खाका, CM हेमंत सोरेन ने की शिरकत 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *