EX डीजीपी नीरज सिन्हा का फेक आइडी बना कर साइबर अपराधी भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

Ranchi: पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का फेक फेस बुक आइडी बना कर साइबर अपराधी लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, ताकि...

Ranchi: पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का फेक फेस बुक आइडी बना कर साइबर अपराधी लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, ताकि लोगों से ठगी की जा सके. उस फेक फेस बुक आइडी में नीरज सिन्हा का डीजीपी वाला प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है. नीरज सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि कोई भी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें, नहीं तो ठगी के शिकार हो सकते हैं. पहले भी नीरज सिन्हा का फेक आइडी बना कर साइबर अपराधियों ने लोगों से ठगी का प्रयास किया था.

धुर्वा थाना में केस भी दर्ज हुआ था 

DGP रहते हुए फेसबूक फेक आइडी बनाया गया था ऑर मामले में धुर्वा थाना में केस भी दर्ज हुआ था. फेक आइडी बनाये जाने के बाद पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस संबंध में जिला व सीआइडी के साइबर थाना को जानकारी दी है और जांच कर साइबर अपराधी तक पहुंचने का आग्रह किया है. साइबर अपराधी ठगी के लिए हर तरह का हथकंडा अपना रहे हैं. मोबाइल हेक कर तथा मोबाइल खोने पर एकाउंट से रुपये निकालने का मामला आम बात हो गया है. ऐसे ठगी के मामले को लेकर साइबर थाना में हर रोज दो प्राथमिकी दर्ज हो रहे हैं. इस प्रकार के फेक आइडी के द्वारा ठगी साइबर अपराधियों के आम बात हो गयी है.

AlsoRead:PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार की बेल पर सुनवाई 18 जून को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *