Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मंगरोडीह में स्व. काशी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पहले मैच में कृष्णाल ठाकुर इलेवन की जीत

Giridih: मंगरोडीह में स्व. काशी सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट सीजन-1 का भव्य आगाज किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी सह वरीय संवेदक उमेश सिंह...

Giridih: मंगरोडीह में स्व. काशी सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट सीजन-1 का भव्य आगाज किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी सह वरीय संवेदक उमेश सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही है. उद्घाटन मैच भारद्वाज इलेवन और कृष्णाल ठाकुर इलेवन के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारद्वाज इलेवन मात्र 39 रन पर सिमट गई. जवाब में कृष्णाल ठाकुर इलेवन ने 5.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की.

टूर्नामेंट का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच देना-आयोजकों 

उद्घाटन समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, आनंद भारद्वाज, साठो ठाकुर और मुखिया आशा देवी सहित कई लोग मौजूद थे. आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और खेल को बढ़ावा देना है.

मुख्य अतिथि उमेश सिंह ने कहा कि खेल से अनुशासन और भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने और गिरिडीह का नाम रोशन करने की अपील की. आयोजक निशांत कुमार ने कहा कि मंगरोडीह की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे। मैच को देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ मैदान में जुटी रही.

ALSO READ: रिम्स 2 के खिलाफ CM आवास कूच कर रहे आदिवासी समाज को ऑक्सीजन पार्क के पास रोका गया

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *