Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: गेतलसूद जलाशय का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, खोले जा सकते हैं रेडियल गेट, निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी

Ranchi: रांची और इसके आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गेतलसूद जलाशय योजना का जलस्तर तेजी से...

Getalsud reservoir
गेतलसूद डैम

Ranchi: रांची और इसके आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गेतलसूद जलाशय योजना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जल संसाधन विभाग (जलपथ प्रमण्डल, रांची) ने एडवाइजरी जारी कर आसपास के ग्रामीणों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सख्त चेतावनी दी है. कार्यपालक अभियंता, जलपथ प्रमण्डल (डोरंडा, रांची) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जलाशय के कैचमेंट एरिया (जल अधिग्रहण क्षेत्र) में हो रही बारिश के चलते गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के अधिकतम स्तर की ओर बढ़ रहा है. बताया गया है कि 18 जून की सुबह 6 बजे जलाशय का जलस्तर 1922.40 फीट दर्ज किया गया था. आगामी भारी बारिश को देखते हुए निकट भविष्य में जलस्तर के उच्चतम स्तर 1936.00 फीट तक पहुंचने की पूरी संभावना है.

डूब क्षेत्र से अनाधिकृत निर्माण हटाने के निर्देश, आवागमन पर पूरी तरह रोक

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जलाशय के डूब क्षेत्र से प्रभावित होने वाले सभी गांवों में यदि किसी भी प्रकार का अनाधिकृत निर्माण किया गया है, तो उसे अविलंब हटा लिया जाए. सुरक्षा के दृष्टिकोण से जलाशय के डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधियों और लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

रेडियल गेट कभी भी खोलने की तैयारी, स्वर्णरेखा नदी के तटवर्ती क्षेत्र रहें सतर्क

जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए भविष्य में कभी भी गेतलसूद जलाशय के रेडियल (स्पीलवे) गेट खोले जा सकते हैं. गेट खोले जाने पर डाउन स्ट्रीम (निचले प्रवाह क्षेत्र) में जल का बहाव अचानक तेज हो जाएगा. इसको ध्यान में रखते हुए स्वर्णरेखा नदी के जलग्रहण क्षेत्र और स्पिलवे गेट से प्रभावित होने वाले गांवों के निवासी नदी की धारा में न उतरें. नदी तट के आसपास और निचले क्षेत्रों में बसे ग्रामीण अत्यधिक सतर्कता बरतें. तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.

विभाग की चेतावनी: लापरवाही पर स्वयं होंगे जिम्मेदार

जलपथ प्रमण्डल ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति चेतावनी के बावजूद अधिग्रहीत डूब क्षेत्र या जलाशय के नीचे नदी के आसपास जाता है, तो किसी भी प्रकार की जन-धन की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग जवाबदेह नहीं होगा. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा के नियमों की अनदेखी न करें.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: सड़क पार कर रही 6 वर्षीय बच्ची को टेम्पू ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *