Pakur: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन पाकुड़ में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और अपने नेता के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की. गुरुवार को पाकुड़ में राजद जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू यादव के जन्मदिन का जश्न मनाया और ‘लालू यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए.
इस मौके पर जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि लालू प्रसाद यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि देश में सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज हैं. उन्होंने हमेशा दबे-कुचले और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है. उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. जन्मदिन समारोह में जिले के कई राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह ने किया.

राजद के समर्थक रहे उपस्थित
इस मौके पर रंजीत सिंह (जिला सचिव), हजरत शेख (जिला सचिव), लाल मरांडी (किसान मोर्चा), मनोज मढ़ैया (लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष), विनोद ठाकुर (अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष), अजीत कुमार सिंह (युवा जिला उपाध्यक्ष), सदानंद यादव (महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष), परवेज आलम (पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय सदस्य और समर्थक उपस्थित थे. सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का काम करेंगे.
ALSO READ: JEPC टेंडर में बड़ा खेल? 24 में से 21 कंपनियां बाहर, स्थानीय MSME ने खोला मोर्चा
