Bokaro : गोमिया थाना अंतर्गत गोमिया तेनु स्थित चौधरी टोला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय मानिक कुमार यादव के रूप में हुई है. युवक का दूसरी महिला से प्रेम संबंध होने को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी मानिक कुमार यादव का परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया था. कुछ समय बाद जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए. मानिक कुमार यादव का शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कारवाई
मृतक के पिता काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते है. ऐसे में मानिक की मौत की जानकारी उन्हें भी दी गयी. इसके साथ ही गोमिया पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गयी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : एक सप्ताह से रजिस्ट्री ऑफिस में ठप है जमीन खरीद-बिक्री का काम
