Jamtara : सदर प्रखंड अंतर्गत सुखजोड़ा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंच गए और घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना की जारी सूची में कई योग्य लाभुकों का नाम शामिल नहीं किया गया है, जबकि पक्के और दो-तीन मंजिला मकान वाले लोगों को योजना का लाभ दे दिया गया है. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और मुखिया की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. ग्रामीणों का आरोप था कि आवास योजना में पैसे लेकर लाभ देने का खेल चल रहा है और गरीब व जरूरतमंद परिवारों को योजना से वंचित किया जा रहा है. ग्रामीण मनोज कुमार मंडल ने कहा कि सुखजोड़ा पंचायत में प्रधानमंत्री और अबुआ आवास योजना की सूची की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास पहले से पक्का मकान है, उन्हें भी योजना का लाभ दिया गया है, जबकि कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवारों का नाम सूची से बाहर कर दिया गया. साथ ही पंचायत सचिव पर पंचायत में नियमित रूप से नहीं आने का भी आरोप लगाया गया.
Home » झारखण्ड » सुखजोड़ा पंचायत में आवास योजना को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाया पैसे लेकर अपात्रों को लाभ देने का आरोप, सचिवालय का किया घेराव
सुखजोड़ा पंचायत में आवास योजना को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाया पैसे लेकर अपात्रों को लाभ देने का आरोप, सचिवालय का किया घेराव
Jamtara : सदर प्रखंड अंतर्गत सुखजोड़ा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा....
सम्बंधित ख़बरें
