कोडरमा: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और जागरूकता प्रसारण के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण

Koderma: समग्र शिक्षा के द्वारा PM SHREE परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, कोडरमा में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम...

Koderma: समग्र शिक्षा के द्वारा PM SHREE परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, कोडरमा में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और जागरूकता प्रसारण के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी और BEEO नागेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे. एडीपीओ हरि उरांव ने आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया.

नशा एक सामाजिक अपराध है 

अपने उद्घाटन संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने कहा, “नशा एक सामाजिक अपराध है, जो न केवल व्यक्ति की आत्मा को नष्ट करता है, बल्कि देश और समाज की नींव को भी कमजोर करता है. हम सभी को मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए.” क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मादक पदार्थों का सेवन और बिक्री कानूनन अपराध है और इससे लोगों को बचाने के लिए सतत प्रयास किए जाने चाहिए. वहीं BEEO नागेश्वर ने कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए विनाशकारी है, इससे मुक्ति हेतु सामूहिक जागरूकता अनिवार्य है. प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स अमित कुमार, हारून राशिद आलम ने विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को मादक पदार्थों की पहचान, उनके दुष्परिणाम, कानूनी पहलुओं एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के दो-दो वरीय शिक्षकप्रहरी क्लब के सदस्य (प्रधानाध्यापक), बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारी सहभागी बने. ADPO  हरी उरांव ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं नशा मुक्ति के संकल्प के साथ किया गया. प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में नशा उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

AlsoRead:राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा को लेकर जिला टास्क फोर्स का गठन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *