Gumla:रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरसांग गड़गड़ लोंरगा गांव निवासी यदुनाथ सिंह (45 वर्ष) ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव तथा परिवार में शोक का माहौल है. मृतक के बड़े पुत्र ललित सिंह ने बताया कि गुरुवार को पिता ने घर के अंदर दरवाजा बंद कर खटिया की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उनकी दिमागी स्थिति भी ठीक नहीं थी.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
परिजनों के अनुसार, माता-पिता दोनों घर पर ही मौजूद थे. इसी दौरान यदुनाथ सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. परिवार के लोगों को लगा कि वे आराम करने के लिए अंदर गए हैं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ. इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो देखा गया कि वे फांसी के फंदे से लटके हुए हैं. घटना की सूचना तत्काल सुरसांग थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक अपने पिछे पत्नी, तीन पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गए हैं. इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा गांव में शोक की लहर व्याप्त है.

AlsoRead:कोडरमा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मना
