सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत

Desk: सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से जा रही कार ने टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादस में तीन...

Desk: सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से जा रही कार ने टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादस में तीन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई. यह सड़क हादसा गुरुवार की देर रात बिहार के बेगूसराय जिले में हुई है. जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थाना प्रभारी समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई. सभी पुलिसकर्मी राजधानी पटना से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

जाने कैसे हुआ यह भीषण हादसा?:

जानकारी के अनुसार, हादसा NH-31 पर बखड्डा ढाला के समीप हुआ. मधेपुरा जिले के तीन थानों के प्रभारी एक ही निजी कार से पटना से लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी. कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के स्थानीय लोग सहम गए और तुरंत मौके पर पहुंचे. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे घुसकर पिचक चुका था. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी. कार को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया. इस भयावह हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक थाना प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी थे. रतवारा के थाना प्रभारी साजन कुमार पासवान हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे. उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई. मृतकों में साजन कुमार पासवान थानाध्यक्ष, रतवारा कटिहार, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र थानाध्यक्ष, अरार कैमूर, नीरज कुमार थानाध्यक्ष, बेलारी डेहरी, रोहतास और ज्योतिष कुमार निजी वाहन चालक उदाकिशुनगंज, मधेपुरा शामिल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *