Giridih: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कांग्रेस विधायक एवं मंत्री इरफान अंसारी के उस विवादित बयान पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने भाजपा समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी. शालिनी बैसखियार ने कहा कि इरफान अंसारी का बयान केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि झारखंड की लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्य की अस्मिता का खुला अपमान है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लगातार गिरती जा रही है और वे राजनीतिक शिष्टाचार की सभी सीमाएं तोड़ रहे हैं.
संभावित हार से घबराई कांग्रेस : भाजपा
भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और परिमल नाथवानी का नामांकन निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पूरी तरह वैध घोषित किया जा चुका है. इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियां करना उनकी हताशा और राजनीतिक बौखलाहट को दर्शाता है. शालिनी बैसखियार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी संभावित हार को सामने देख मुद्दों की राजनीति छोड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि पार्टी अब समाज में विभाजन पैदा करने तथा राजनीतिक विमर्श का स्तर गिराने में जुटी हुई है.

ALSO READ : पार्टी में बुलाकर रेप करने के आरोपी फहाद की बेल पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी
जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं का अपमान बताया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता विकास, सुशासन और जनहित के सवालों से बच रहे हैं तथा जनता का ध्यान भटकाने के लिए विवादित बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं.भाजपा नेता ने कहा कि इरफान अंसारी का बयान उन सभी जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं का भी अपमान है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने और जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. शालिनी बैसखियार ने कहा कि भाजपा इस प्रकार की निम्नस्तरीय राजनीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी.
ALSO READ : BREANGKI: नीट-यूजी री-एग्जाम: झारखंड सरकार अलर्ट, सभी जिलों के DC और SP के साथ होगी हाई- लेवल बैठक
