हरिहरगंज में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Palamu: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ...

Palamu: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए हैं. मामले की जानकारी छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता में दी.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष छापेमारी टीम

एसडीपीओ ने बताया कि 11 जून को पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि सरसोत गांव में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरसोत गांव निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी उपेंद्र साव का पुत्र बताया जाता है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो अवैध देशी कट्टे बरामद किए.

Read Also: घूस लेने के आरोपी होमगार्ड ऑफिस के मुंशी को नहीं मिली बेल

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ लड्डू तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हरिहरगंज थाना में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. पुलिस जांच में अब तक आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है. पुलिस उसके अन्य संभावित संबंधों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है.

कई पुलिसकर्मी रहे अभियान में शामिल

इस सफल अभियान में हरिहरगंज थाना पुलिस और जिला बल के जवान शामिल रहे. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुमार सौरभ, सहायक अवर निरीक्षक एवं पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, हवलदार हेमंत भेंगरा सहित सशस्त्र बल के कई जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *