ओवरटेक विवाद में तीन दोस्तों पर हमला, मारकर अधमरा किया, केस दर्ज

Ranchi: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में मोहल्ले की सड़क पर गुरुवार तड़के जमकर मारपीट की गई. एक मामूली ओवरटेक विवाद ने...

Ranchi: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में मोहल्ले की सड़क पर गुरुवार तड़के जमकर मारपीट की गई. एक मामूली ओवरटेक विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और थार सवार युवकों ने XUV500 में सवार तीन दोस्तों पर ऐसा हमला किया कि तीनों लहूलुहान होकर अधमरी हालत में पहुंच गए. थार सवार युवकों ने XUV500 में सवार तीन दोस्तों पर जमकर हमला किया. इस संबंध में चुटिया थाना में केस दर्ज किया गया है.

लूटपाट का आरोप

आरोप है कि हमलावर मारपीट के बाद पीड़ितों का मोबाइल, पर्स, गाड़ी के कागजात और चाबी तक लेकर फरार हो गए.

क्या है मामला

यह घटना 11 जून की सुबह करीब 4:54 बजे की है. राजदीप बागे अपने दोस्तों सुमीत तिर्की और रिखुम निलेश तिग्गा के साथ नगड़ी से चुटिया लौट रहे थे. शिकायतकर्ता राजदीप बागे (27 वर्ष) अपने दो दोस्तों सुमीत तिर्की और रिखुम निलेश तिग्गा के साथ अपनी XUV500 (नंबर: JH01DM0777) से नगड़ी से चुटिया आ रहे थे.

Also Read: 5.3 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया युवक दोषी करार, सजा पर फैसला 16 जून को

ओवरटेक को लेकर विवाद

इसी दौरान खिजुरिया तालाब, द्वारिकापुरी-कृष्णापुरी रोड (उर्मिला निवास के पास) में पीछे से आ रही काले रंग की एक थार गाड़ी (नंबर: JH01EJ0018) लगातार उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. पीड़ित राजदीप बागे ने बताया कि आगे जगह कम होने के कारण उन्होंने कुछ दूर आगे जाकर अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर दी, ताकि थार आगे निकल सके. लेकिन थार रुकते ही उसमें से 5 से 6 लोग हाथों में हॉकी स्टिक और डंडे लेकर उतरे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया.

गाड़ी में तोड़फोड़

पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने पहले XUV500 में जमकर तोड़फोड़ की. गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जब तीनों युवक जान बचाने के लिए भागने लगे तो बदमाशों ने सुमीत तिर्की को पकड़ लिया. उस पर बड़े पत्थरों और हॉकी स्टिक से लगातार वार किए गए. हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

मोबाइल और दस्तावेज छीने

पीड़ितों का कहना है कि हमलावर यहीं नहीं रुके. उन्होंने गाड़ी में रखा मोबाइल फोन, पर्स, जरूरी दस्तावेज और गाड़ी की चाबी तक छीन ली और मौके से फरार हो गए.

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और थार वाहन की पहचान के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला सिर्फ ओवरटेक विवाद का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *