Ranchi: सिविल कोर्ट के AJC शैलेंद्र कुमार की अदालत ने 5.3 किलो गांजा के साथ पकड़े गए कुंदन कुमार को दोषी करार दिया है. उसकी सजा के बिंदु पर 16 जून को सुनवाई होगी. वर्तमान में कुंदन कुमार जमानत पर था. अदालत ने उसकी जमानत समाप्त करते हुए उसे कस्टडी में लेने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश पर उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया.
2022 में जगन्नाथपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मामला 30 जुलाई 2022 का है. कुंदन कुमार और सूरज कुमार को जगन्नाथपुर पुलिस ने लटमा के पास गिरफ्तार किया था. पुलिस ने दोनों युवकों को एक बाइक पर सवार होकर आते देखा था. चेकिंग के दौरान कुंदन की पीठ पर टंगे बैग से 5.3 किलो गांजा बरामद किया गया था. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में कुंदन कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी.

ALSO READ: हजारीबाग में आमों की महक: मियांजाकी से अल्फांसो तक एक ही मंच पर, किसानों को मिला बड़ा बाजार
