Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप अमर लाइन होटल और सुमित्रा जनरल स्टोर में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई. इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से विभिन्न ब्रांडों के कुल 264 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 101 बोतल/कैन बीयर बरामद की गई. बरामद शराब के संबंध में जब वैध कागजात की मांग की गई तो संचालकों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए. कार्रवाई के दौरान अमर लाइन होटल के मैनेजर अविनाश सिंह तथा सुमित्रा जनरल स्टोर के मालिक सूरज कुमार (सिंह) को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स, सिग्नेचर, चिवास रीगल, जॉनी वॉकर, बकार्डी सहित कई नामी ब्रांड शामिल हैं. साथ ही बड़ी संख्या में बडवाइजर, गॉडफादर और टुबॉर्ग बीयर भी जब्त की गई है.
यह भी पढ़ें: भारत की जनगणना 2027: सिमडेगा जिला प्रशासन ने रचा इतिहास, मकान सूचीकरण का कार्य 100% पूरा, निदेशक ने दिया डीसी को बधाई

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले में अग्रेतर अनुसंधान जारी है तथा अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. बोकारो मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को 11/12 जून की रात गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के पास स्थित अमर लाइन होटल में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना मिलने पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमर लाइन होटल तथा उसके बगल में स्थित सुमित्रा जनरल स्टोर में छापेमारी की.
यह भी पढ़ें: चतरा पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस अफसरों को दिए कड़े निर्देश
