Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व सिम कार्ड बरामद

Jamtara: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर एक साइबर आरोपी...

Jamtara: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी अमित रविदास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरियारपुर निवासी 32 वर्षीय शाहबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया. उसके पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

कैशबैक के नाम पर करता था ठगी

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को Woohoo ऐप के माध्यम से फोनपे पर 1999 रुपये कैशबैक का मैसेज भेजता था. ग्राहक द्वारा मैसेज स्वीकार करते ही राशि साइबर अपराधियों के खाते में चली जाती थी. इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 35/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

ALSO READ : हजारीबाग NHAI की सड़क परियोजनाओं का ‘रिकॉर्ड’ गायब, RTI खुलासे से मचा हड़कंप, बिल-वाउचर देने में छूटे पसीने

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *