रेलवे क्षेत्र की विकास योजनाओं और दांती-बेगुना सड़क निर्माण के लिए NOC की मांग, नप अध्यक्ष ने DRM को सौंपा पत्र

Chaibasa: रेलवे क्षेत्र अंतर्गत लंबित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम...

Chaibasa: रेलवे क्षेत्र अंतर्गत लंबित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रेलवे भूमि से संबंधित आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) उपलब्ध कराने की मांग की.

विकास योजनाओं की सूची सौंपी

नगर परिषद अध्यक्ष ने डीआरएम को विभिन्न विकास योजनाओं की सूची सौंपते हुए बताया कि रेलवे क्षेत्र के कई वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़ी योजनाएं एनओसी के अभाव में लंबित हैं. उन्होंने इन योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक अनुमति देने का आग्रह किया.

दांती-बेगुना सड़क निर्माण पर भी जोर

सन्नी उरांव ने दांती-बेगुना सड़क निर्माण कार्य के लिए भी एनओसी जारी करने संबंधी पत्र डीआरएम को सौंपा. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा. डीआरएम तरुण हुरिया ने योजनाओं की सूची प्राप्त कर संबंधित मामलों की जांच कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. बैठक में रेलवे क्षेत्र के विकास और स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

ALSO READ : कोडरमा: मरकच्चो हत्याकांड को लेकर क्षत्रिय संघ के पदाधिकारियों ने थाना पहुंच कर आरोपियो की गिरफ्तारी का किया मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *