Click Here
Click Here
Click Here

रांची: नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने भूसुर और डिबडीह नदी का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई का दिया निर्देश

Ranchi: मानसून से पहले शहर की नदियों को साफ-सुथरा बनाने के लिए रांची नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है....

Ranchi: मानसून से पहले शहर की नदियों को साफ-सुथरा बनाने के लिए रांची नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है. आज नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ भूसुर नदी और डिबडीह नदी का स्थल निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण और प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नदियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नदी में फैली जलकुंभी, जमा गाद, अवैध निर्माण, नालियों के गंदे पानी के प्रवाह और ठोस कचरे की स्थिति देखी. उन्होंने अधिकारियों को जेसीबी और मैनुअल दोनों माध्यमों से गाद निकालने का काम तेज करने तथा जलकुंभी हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार और वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी, भारी मात्रा में बीड़ी पत्ता जब्त

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नदी क्षेत्र में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

नगर आयुक्त ने नदी किनारे किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा. साथ ही झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले भवनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नदी क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बायपास मार्ग के दोनों ओर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने और भवनों से निकलने वाले ड्रेनेज को सीधे नदी या सड़क पर बहाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए. नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नदियों को प्रदूषण से बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए नदियों का सुचारू प्रवाह बेहद जरूरी है. इसलिए निगम की टीम लगातार निगरानी करेगी और जहां भी अतिक्रमण या प्रदूषण की समस्या मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा: जहरीली गैस की चपेट में आने से चार युवकों की गई जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *