गुमला: विधायक भूषण तिर्की की पहल लाई रंग, डेढ़ साल बाद तिगावल गांव में बहाल हुई बिजली

Gumla: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मालम पंचायत के तिगावल गांव में 25 केवीए क्षमता वाले नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. पुराना ट्रांसफार्मर करीब डेढ़...

Gumla: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मालम पंचायत के तिगावल गांव में 25 केवीए क्षमता वाले नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. पुराना ट्रांसफार्मर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा था, जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही थी. बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी तथा ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विधायक भूषण तिर्की को दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पहल करते हुए गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. ट्रांसफार्मर लगने के बाद लंबे समय से अंधेरे में डूबे गांव में फिर से बिजली बहाल हुई. ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.

यह भी पढ़ें: धुर्वा से तीन बच्चे लापता, भाजपा का पुलिस पर हमला; आदित्य साहू बोले- बच्चे गायब, पुलिस जवाब देने से भाग रही

सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ

कार्यक्रम में झामुमो गुमला जिला सह सचिव शकील खान, प्रखंड अध्यक्ष पालिका, महिला सचिव कलीस्तीय बार, प्रखंड सचिव सरवन यादव, रोहित तिर्की, परदिनांक लकड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मौके झामुमो गुमला जिला सह सचिव शकील खान ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं चला रही है. उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण सीधे झामुमो कार्यकर्ताओं से संपर्क करें, ताकि उनकी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए झामुमो हमेशा तत्पर है तथा गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने पर विधायक भूषण तिर्की एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ माइंस हादसे पर भाजपा का हमला, डीसी-एसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *