ट्रक-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: बंदगांव-कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी 75 मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पैर टूट गया. उसकी गंभीर...

Chaibasa: बंदगांव-कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी 75 मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पैर टूट गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाईबासा रेफर कर दिया गया.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर से रांची की ओर एक ट्रक जा रहा था. इसी दौरान नकटी से लोटापहाड़ की ओर लोटापहाड़ निवासी 22 वर्षीय सूरज नायक अपने घर जा रहा था. जाने के क्रम में नकटी बाजार से कुछ ही दूरी पर दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई, जिससे सूरज नायक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Also Read: धुर्वा से तीन बच्चे लापता, भाजपा का पुलिस पर हमला; आदित्य साहू बोले- बच्चे गायब, पुलिस जवाब देने से भाग रही

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सूरज नायक को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसका पैर टूटने की पुष्टि की.

चाईबासा किया गया रेफर

घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, पुलिस ने ट्रक तथा मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *