Chakradharpur: 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 13 एवं 14 जून 2026 को आयोजित विशेष मतदाता कैंप के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बंगाली बालिका उच्च विद्यालय, मंडल हस्तशिल्प केंद्र, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी तथा ओ.एच.ई. ट्रेनिंग स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया.
15 जून तक ही होगा मतदाताओं की मैपिंग का कार्य
निरीक्षण के क्रम में सभी बीएलओ को शेष अपमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि 15 जून 2026 तक ही मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.
ALSO READ: कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी मांग
मतदाताओं से विशेष कैंप में पहुंचने की अपील
प्रशासन ने चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 13 और 14 जून को आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपनी मैपिंग अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो.


