Click Here
Click Here

बोकारो वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: गोमिया के तुलबुल में अवैध आरा मिलों पर छापेमारी, 5 ट्रैक्टर लकड़ी और मशीनें जब्त, 5 गिरफ्तार

Bokaro: वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. वन विभाग की संयुक्त टीम ने बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के तुलबुल और...

Bokaro: वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. वन विभाग की संयुक्त टीम ने बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के तुलबुल और ढेंढे इलाकों में चल रहे अवैध लकड़ी तस्करी और आरा मिलों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां और आरा मशीनें जब्त की गई है. कार्रवाई में बोकारो पुलिस ने वन विभाग की टीम को सहयोग दिया. वन विभाग को गुप्त सूत्रों से लगातार सूचना मिल रही थी कि लुगु बुरु पहाड़ के जंगलों से तस्करों द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही है. काटे गए इन पेड़ों की लकड़ियों को तुलबुल और ढेंढे क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मिलों में लाया जाता था, जहां इन्हें चीरकर फर्नीचर का रूप दिया जाता था. फिर चोरी-छिपे बाजारों में बेचा जा रहा था. छापेमारी के दौरान जब वन विभाग की टीम ने संचालकों और मौके पर मौजूद लोगों से लकड़ियों के परिवहन से संबंधित ‘ट्रांजिट परमिट’ और आरा मिल के संचालन के लिए वैध लाइसेंस की मांग की, तो कोई भी आरोपी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका.

यह भी पढ़ें: खंडोली पर्यटन स्थल को मिली नई सौगात, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने किया नई बोट का उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गुप्त सूचना पर मिली कामयाबी

अवैध व्यापार की पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके से पांच ट्रैक्टर अवैध लकड़ियां जब्त की. साथ ही आरा मिल में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और लकड़ी चीरने के सभी उपकरण सील कर दिया. इसके अलावा मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और झारखंड आरा मिल अधिनियम की धाराओं के तहत वन अपराध का मामला दर्ज किया गया है. हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. यह छापेमारी अभियान बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें बोकारो के संलग्न पदाधिकारी, तेनुघाट के वन क्षेत्र पदाधिकारी तेनुघाट, गोमिया और चास रेंज (बोकारो वन प्रमंडल) के क्षेत्रीय वन कर्मचारी, कुजू और मांडू रेंज (रामगढ़ वन प्रमंडल) के क्षेत्रीय वन कर्मचारी तथा बोकारो पुलिस की 12 कर्मियों की टीम शामिल थी.

यह भी पढ़ें: 12 दिन बाद भी नहीं मिले करण-अर्जुन-शिवा, भाजपा का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोगों ने निकाला मशाल जुलूस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *