Click Here
Click Here

12 दिन बाद भी नहीं मिले करण-अर्जुन-शिवा, भाजपा का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोगों ने निकाला मशाल जुलूस

Ranchi: धुर्वा क्षेत्र से 12 दिनों से लापता तीन मासूम बच्चों करण, अर्जुन और शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को...

Ranchi: धुर्वा क्षेत्र से 12 दिनों से लापता तीन मासूम बच्चों करण, अर्जुन और शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया. धुर्वा मंडल के नेतृत्व में शालीमार बाजार (स्टेडियम रोड) से पुराना विधानसभा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवा शामिल हुए. मशाल जुलूस के दौरान बच्चों की जल्द बरामदगी को लेकर जमकर नारेबाजी की गई. लोगों ने प्रशासन से मामले में तेजी लाने और बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने की मांग की.

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों से लंबित मुआवजे पर भड़के विधायक जयराम महतो, आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन मासूम बच्चों का इतने दिनों तक लापता रहना बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलना चिंता बढ़ाने वाला है. भाजपा नेताओं ने मांग की कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए और सभी संभावित पहलुओं पर युद्धस्तर पर कार्रवाई की जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बच्चों की जल्द बरामदगी नहीं हुई तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी.

मामला चिंता का विषय

रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि यह केवल तीन परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे रांची शहर का दर्द और चिंता का विषय है. मशाल जुलूस के माध्यम से जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों की सकुशल वापसी तक समाज और भाजपा चुप नहीं बैठेगी. जुलूस में पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. गुप्ता, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, उमेश यादव, राकेश भास्कर, पंकज शहदेव, गुमशुदा बच्चों की मां डोली देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर सख्ती: खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध टीम की संयुक्त छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *