Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए प्रभारी कुलसचिव की नियुक्ति की घोषणा की है. कुलाधिपति सह झारखंड के राज्यपाल के आदेश के बाद डॉ. राज कुमार शर्मा को विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलसचिव बनाया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, डॉ. शर्मा फिलहाल डोरंडा कॉलेज में प्रोफेसर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें तत्काल प्रभाव से यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नियमित नियुक्ति तक संभालेंगे दायित्व
आदेश के मुताबिक, वे एक वर्ष की अवधि या फिर कुलसचिव पद पर नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले होगा, इस पद का दायित्व संभालेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि नए प्रभारी कुलसचिव की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न शैक्षणिक व कार्यालयी प्रक्रियाओं के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब विश्वविद्यालय कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में व्यस्त है.
ALSO READ: रांची विश्वविद्यालय में डॉ. राज कुमार शर्मा को मिली कुलसचिव की जिम्मेदारी


