Click Here
Click Here

कोडरमा : घर से लाखों के जेवरात समेत नगदी की हुई चोरी, जांच मे जुटी पुलिस

koderma : जयनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली. घटना डंडाडीह पंचायत अंतर्गत कंझियाडीह गांव...

koderma : जयनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली. घटना डंडाडीह पंचायत अंतर्गत कंझियाडीह गांव की है. जहां पीड़ित परिवार दो दिनों के लिये धनबाद गया था. शनिवार रात घर लौटने पर पीड़ित रवि कुमार और परिवार वालों ने देखा कि मुख्य गेट का ताला काटा हुआ है. पड़ोसियों के साथ जब वे घर के अंदर पहुंचे तो पूरा घर अस्त व्यस्त पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था. भुक्तभोगी के अनुसार चोर उनकी पत्नी का सोने का चैन, मांग टीका, हाथ का पोल (कंगन), पायल समेत करीब तीन लाख रुपये के मूल्य के जेवरात ले गए. इसके अलावा उनकी मां के सोने के आभूषण और दो लाख रुपये नकदी समेत बर्तन व अन्य कीमती सामान ले गये.

थाना में दी गयी जानकारी

पीड़ित ने जयनगर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच, चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं इस बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसआई केडी प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : कागजों में सिमटी जल-जंगल-जमीन की जंग, लालफीताशाही और फाइलों के मकड़जाल में रह गए उलझकर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *