Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: विश्व रक्तदाता दिवस पर सेंट एंथोनी स्कूल में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamtada: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सेंट एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का...

Jamtada: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सेंट एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका आयोजन विद्यालय परिवार एवं नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन, जामताड़ा ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निलेश कुमार, शिक्षाविद् डॉ. डी. डी. भंडारी, डॉ. चंचल भंडारी, लारेब खान, अपर्णा भंडारी, आकाश साव एवं सौरव मंडल मौजूद रहे. इन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में डॉ. निलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. नियमित रक्तदान से कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि रक्तदान के प्रति वे जागरूक हों.

यह भी पढ़ें: संथाल में संगठन को लेकर उठे सवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले पूर्व पदाधिकारी

रक्तदान सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक

वहीं विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गादास भंडारी ने कहा कि रक्तदान करना सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है. शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्त संग्रहण की प्रक्रिया ब्लड बैंक कर्मियों द्वारा सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गई. इस दौरान पूर्व में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. प्रमुख रक्तदाताओं में करुणा मरांडी, प्रीति सिंह, सुरभि सिंह, टुंपा डे, बेबी सिंह, ईशा दोकानिया, आकाश साव, विशाल साव, अभिक पाल, दीपेश पाल, शुभम दोकिनिया एवं नीरज कुमार साव सहित कई लोग शामिल रहे. कार्यक्रम में नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन और विद्यालय परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई.

यह भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए राहत भरी खबर, अप्रैल माह की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *