Click Here
Click Here

सरायकेला: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विशेष बैठक, विकास व जनकल्याण पर मंथन

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने’ का मंत्र Saraikela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने’ का मंत्र

Saraikela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह और चांडिल प्रखंड में विशेष बैठक आयोजित की गई. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी का भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल 4,399 दिनों से अधिक का हो चुका है. कार्यक्रम क्रमशः नीमडीह के आदारडीह स्थित सामुदायिक भवन तथा चांडिल के बाबूर बगान में संपन्न हुआ. बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, सेवा-सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष और देश में हुए विकासात्मक कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. साथ ही नीमडीह पश्चिम, नीमडीह पूर्वी एवं कुकड़ू क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन सुविधाएं व लाभ देने के लिए हेमन्त सरकार प्रतिबद्ध, 15 को कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव- राधा कृष्ण किशोर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ’

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने तथा जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया.

SIR प्रक्रिया के महत्व पर चर्चा

बैठक में लोकतंत्र को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण SIR प्रक्रिया के महत्व पर भी चर्चा हुई. उपस्थित लोगों से मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, जिला मंत्री रुपेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा, मधुसूदन गोराई, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता पारित, वरिष्ठ नेता बलराम महतो, मदन सिंह सरदार, चन्द्रमोहन दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष खुदी सिंह सरदार, मंडल अध्यक्ष जयंत रजक, बिपुल सिंह, सुमन मुखर्जी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, कालिंदी समाज के अध्यक्ष कृष्णा कालिंदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्य के किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने देंगे : कल्पना सोरेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *