नो एंट्री आंदोलन समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, रमेश बालमुचू ने प्रशासन को दी जनआंदोलन की चेतावनी

Chakradharpur: नो एंट्री आंदोलन समिति के संयोजक रमेश बालमुचू के नेतृत्व में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन...

Chakradharpur
नो एंट्री आंदोलन समिति सदस्य

Chakradharpur: नो एंट्री आंदोलन समिति के संयोजक रमेश बालमुचू के नेतृत्व में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से आयता गांव में हाल ही में हुए सड़क हादसे पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल नो एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की गई. इस दौरान रमेश बालमुचू ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण लोगों की जान जा रही है, कई लोग गंभीर रूप से घायल एवं अपंग हो रहे हैं तथा परिवार उजड़ रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन और सरकार की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर मौन बने हुए हैं.

राज्यपाल को सौंपे गए हैं कई बार आवेदन

रमेश बालमुचू ने कहा कि नो एंट्री आंदोलन समिति द्वारा उपायुक्त, परिवहन मंत्री तथा राज्यपाल को कई बार आवेदन सौंपे जा चुके हैं. इसके अलावा पदयात्रा के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास भी किया गया. इस दौरान आंदोलनकारियों को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जिसमें लाठीचार्ज और जेल जाने जैसी परिस्थितियां भी शामिल रहीं, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका.

ऐसे में बालमुचू ने चेतावनी देते हुए कहा, कि यदि प्रशासन शीघ्र ही नो एंट्री व्यवस्था लागू करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता है, तो समिति आगामी दिनों में व्यापक जनआंदोलन की रणनीति पर विचार करेगी. मौके पर रेयांस सामड, महेंद्र जामुदा, सन्नी संदीप देवगम, वीर सिंह बालमुचू, संदीप सरिल देवगम, उषा रानी सवैया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विशेष बैठक, विकास व जनकल्याण पर मंथन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *