सरायकेला: दिन के उजाले में हाथियों के झुंड ने गांव में दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

Seraikela: चांडिल एवं तमाड़ वन क्षेत्र के अधीन ईचागढ़ के कुटाम गांव होते हुए हेसाडीह पंचायत अंतर्गत राणाडीह मारांगबुरू पहाड़ में दिन...

Ichagarh
गांव पहुंचा हाथियों का झुंड

Seraikela: चांडिल एवं तमाड़ वन क्षेत्र के अधीन ईचागढ़ के कुटाम गांव होते हुए हेसाडीह पंचायत अंतर्गत राणाडीह मारांगबुरू पहाड़ में दिन के उजाले में जंगली हाथियों के झुंड के प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

भोजन की तलाश में गांव में घुसे हाथी

सूत्रों के अनुसार, हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर बढ़ आया. दिन के समय हाथियों को गांव में प्रवेश करते देख ग्रामीण सहम गए. हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. हाथियों को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

अकेले जंगल न जाने की ग्रामीणों से की गई अपील

ग्रामीणों से अपील की गई है, कि वे अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं और हाथियों को छेड़ने या भगाने का प्रयास न करें. वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है. वन क्षेत्र से सटे गांवों में हर साल फसल कटने के बाद हाथियों का विचरण बढ़ जाता है. वन विभाग ने लोगों से रात में सतर्क रहने और पटाखे-मशाल की व्यवस्था रखने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद के बाद होमगार्ड जवान ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *