Click Here
Click Here

देश और समाज को सशक्त बनाने में SIR की अहम भूमिका : अमित मंडल

Jamtara: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जामताड़ा जिला कार्यालय में एसआईआर को लेकर जिला स्तरीय बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में...

Jamtara: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जामताड़ा जिला कार्यालय में एसआईआर को लेकर जिला स्तरीय बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अमित मंडल शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने की. कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेता एवं एसआईआर के बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा द्वारा किया गया. एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ मंडलों के कार्यकर्ताओं को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित मंडल ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य देशहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सेवा का सुनहरा अवसर है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नए मतदाताओं को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

उन्होंने बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं से सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर नए मतदाताओं को जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने तथा संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

ALSO READ: भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का किया सम्मान एवं स्वागत

पूरी ईमानदारी से अभियान में जुटने का आह्वान

अमित मंडल ने कहा कि गलत तरीके से मतदाता सूची में शामिल लोगों के कारण वास्तविक नागरिक सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ एसआईआर अभियान में जुटने का आह्वान किया. इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *