मोनू मेमोरियल नाइट-डे क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन, आशिकी 11 चक्रधरपुर बनी विजेता

Chaibasa : कराईकेला में आयोजित मोनू मेमोरियल नाइट डे क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हाई स्कूल मैदान में हुआ. प्रतियोगिता में...

Chaibasa : कराईकेला में आयोजित मोनू मेमोरियल नाइट डे क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हाई स्कूल मैदान में हुआ. प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने मिला.
फाइनल मुकाबला आशिकी 11 चक्रधरपुर और 9 स्टार कराईकेला के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आशिकी 11 चक्रधरपुर ने निर्धारित 4 ओवर में 63 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जवाब में 64 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 9 स्टार कराईकेला की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और आशिकी. 11 चक्रधरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. वहीं 9 स्टार कराईकेला उपविजेता रही.

खिलााड़ियों को मंच प्रदान करना जरूरी

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में स्वर्गीय मोनू की माता सुषमा देवी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों ने भी भरपूर सहयोग किया.
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य प्रतीक, मनीष, अमित, शुक्राचार्य, बादल, अभिमन्यु, अजित, पित्नु, राहुल, विक्की, मनीष एवं मोहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दी पटखनी, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *