Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : सतगावां मे सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत

Koderma : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के घोड़सीमर मोड़ के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें...

Koderma : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के घोड़सीमर मोड़ के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर के कारण हुई. मिली जानकारी के अनुसार गाजेडीह ग्राम निवासी दीपक कुमार उम्र 30 वर्ष रविवार देर रात बिहार के गोविंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गाजेडीह लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक जो गोविंदपुर से गांवा की ओर जा रहा था. उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लिया. आवश्यक कागजी कारवाई करने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. हादसे के बाद से मृतक के गांव गाजेडीह में शोक की लहर है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते में बनी सहमति, तेहरान ने कहा -दुश्मन देश पर भरोसा नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *