Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सावधान ! वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा का व्हाट्सएप हैक, भेजा जा रहा है शादी का फर्जी निमंत्रण

Ranchi : साइबर अपराधियों ने अब झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा को अपना निशाना बनाया है. शातिर ठगों ने उनका व्हाट्सएप...

Ranchi : साइबर अपराधियों ने अब झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा को अपना निशाना बनाया है. शातिर ठगों ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है और उससे लोगों को शादी का फर्जी निमंत्रण पत्र (इनविटेशन कार्ड) भेज रहे हैं.

क्या लिखा है मैसेज में

चंदन मिश्रा के व्हाट्सएप नंबर से भेजे जा रहे मैसेज में लिखा है – शादी का निमंत्रण, आपका स्वागत है. आप विशेष रूप से आमंत्रित हैं. दो दिलों के मिलन का उत्सव मनाने के लिए हम आपको सादर आमंत्रित करते हैं. कृपया पधारें : 18/06/2026.

पत्रकार चंदन मिश्रा की अपील  मैसेज करें इग्नोर

व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी मिलते ही पत्रकार चंदन मिश्रा ने तुरंत लोगों को सचेत किया है. उन्होंने सभी शुभचिंतकों और परिचितों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज या शादी के इस निमंत्रण को पूरी तरह इग्नोर करें ऐसे किसी भी मैसेज के साथ आ रहे संदिग्ध लिंक या फाइल को भूलकर भी न खोलें. यह साइबर फ्रॉड हो सकता है. चंदन मिश्रा ने साफ किया है कि जब तक उनका अकाउंट रिकवर नहीं हो जाता, तब तक उनके नंबर से किए गए किसी भी दावे या मैसेज पर भरोसा न करें.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव और शोल्डर डाउन, अनकंफर्टेबल और अनकॉन्फिडेंट दिख रही है कांग्रेस, उम्मीदवार से दूरी बनायी विधायकों ने

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *