Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव और शोल्डर डाउन, अनकंफर्टेबल और अनकॉन्फिडेंट दिख रही है कांग्रेस, उम्मीदवार से दूरी बनायी विधायकों ने

Ranchi: जिस वक्त कांग्रेस पार्टी को एकजुटटता का परिचय देना चाहिए, उस वक्त ही कांग्रेस ऐसे जोन में है, जिससे वो अनकंफर्टेबल...

Ranchi: जिस वक्त कांग्रेस पार्टी को एकजुटटता का परिचय देना चाहिए, उस वक्त ही कांग्रेस ऐसे जोन में है, जिससे वो अनकंफर्टेबल और अनकॉन्फिडेंट दिख रही है. कांग्रेस के ही बड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पता नहीं ऐसा क्यों हो रहा है. ऐसा लगा रहा है कि पार्टी से कोई खुश ही नहीं है. तीन दिनों के बाद वोटिंग होनी है और उम्मीदवार मीडिया और विधायकों दोनों से दूर हैं. जहां रणनीति पर काम होना चाहिए सभी अपने-अपने काम में ही मशगूल हैं. वहीं इस राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के चिर प्रतिद्वंदी परिमल नाथवानी लगातार छाए हुए हैं. मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं. साथ ही बीजेपी के आला पदाधिकारियों से भी मिलकर चुनाव की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

आखिर विधायकों ने क्यों बनायी प्रणव झा से दूरी

पुख्ता सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के विधायकों ने एक तरह से कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा से दूरी बना ली है. जहां भी प्रणव जा रहे हैं, वो अपने कुछ नजदीकी लोगों के साथ नजर आ रहे हैं. विधायकों के साथ उन्हें नहीं देखा जा रहा है. वहीं प्रदेश स्तर पर चुनाव को लेकर हाईप्रोफाइल बैठक भी नहीं हो रही है. जिससे चुनाव से पहले ही पार्टी कमजोर पड़ती दिखायी दे रही है. हालांकि चुनाव में मजबूती देने के लिए पार्टी के बड़े पदाधिकारी रांची पहुंच रहे हैं. लेकिन उनसे भी पार्टी के विधायक और पादधिकारी दूरी बनाएं हुए हैं.

add1

डॉ. सैयद नासिर हुसैन और के राजू से भी दूरी

कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के प्रभारी डॉ. सैयद नासिर हुसैन एक दिन पहले रांची पहुंचे. आम तौर से देखा जाता है कि पार्टी के आला अधिकारी के आने के बाद पार्टी के विधायक और मंत्री उनके साथ नजर आते हैं, लेकिन यहां देखा जा रहा है कि डॉ. अंसारी अपने कुछ नजदीकी लोगों के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं आमतौर पर देखा जाता है कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राज्य में आने के बाद विधायक और मंत्री उन्हें रिसीव करने जरूर जाते हैं. लेकिन रविवार को जब के राजू रांची पहुंचे तो आस-पास कोई विधायक और मंत्री को नहीं देखा गया.

सीएम ने भी दी एकजूट रहने की सलाह

कांग्रेस के आला अधिकारियों ने सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकता करने उनके आवास पहुंचे. सीएम की तरफ से यह भरोसा जताया गया कि गठबंधन एकजुट है. कांग्रेस अपने विधायकों पर खास ध्यान दें. चुनाव से पहले किसी तरह का मनमुटाव होना ठीक नहीं. सीएम की सलाह पर कांग्रेस आला अधिकारियों ने भरोसा तो जताया. लेकिन, देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होता है.

 

ALSO READ : News Wave Expose : झारखंड में खनिज खदानों के 50% से अधिक पट्टों पर लगा ताला, सैकड़ों लीज लैप्स और सरेंडर, पढ़ें रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *