Click Here
Click Here
Click Here

भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा का आयोजन

Palamu : छतरपुर प्रखंड की मड़वा पंचायत के गांव नसो में भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा...

Palamu : छतरपुर प्रखंड की मड़वा पंचायत के गांव नसो में भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद मनोज कुमार और छतरपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक पुष्पा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे. दोनों नेता कलश यात्रा में शामिल हुए. इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मनोज कुमार ने उपस्थित सभी भक्तों और सनातन धर्मावलंबियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संचार होता है.

इनका रहा योगदान

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ प्रभु शर्मा, सचिव मनोज शर्मा और कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई. वहीं, गोविंद मिस्त्री, शिव प्रसाद शर्मा, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, रणधीर शर्मा, सिकेश शर्मा, रमेश शर्मा समेत अन्य ने योगदान दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : NEET – UG 2026 री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, 21 जून को होगी परीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *