Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

NEET – UG 2026 री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, 21 जून को होगी परीक्षा

Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA ने NEET – UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी...

Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA ने NEET – UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को पुनर्परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए के अनुसार, पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक चलेगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशो का पालन करने की सलाह दी गई है.

बैंक डिटेल्स जांच लें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी की भी जांच कर लेने को कहा गया है. ताकि रिफंड संबंधी किसी भी प्रक्रिया में परेशानी न हो. साथ ही परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की अपील की गई है.
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वह एनटीए के हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते है या ई-मेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते है.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव और शोल्डर डाउन, अनकंफर्टेबल और अनकॉन्फिडेंट दिख रही है कांग्रेस, उम्मीदवार से दूरी बनायी विधायकों ने

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *