Click Here
Click Here

झारखंड सीआईडी मुख्यालय में राज्य के अलग अलग जिलों से पहुंचे सिपाही, डायल 1930 के लिए चल रहा है इण्टरव्यू

Ranchi: झारखंड सीआईडी मुख्यालय में राज्य के अलग अलग जिलों से सिपाही पहुंचे हैं. यहां पर डायल 1930 के लिए इंटरव्यू लिये...

Ranchi: झारखंड सीआईडी मुख्यालय में राज्य के अलग अलग जिलों से सिपाही पहुंचे हैं. यहां पर डायल 1930 के लिए इंटरव्यू लिये जा रहे हैं. सीआईडी मुख्यालय में साइबर अपराध पर लगाम लगाने और त्वरित कार्रवाई के लिए यह कदम उठाया है. इस इंटरव्यू के जरिए तकनीक और साइबर मामलों में रुचि रखने वालों ऊर्जावान सिपाहियों का चयन किया जाएगा. इस इंटरव्यू में जिन भी सिपाहियों की चयन होगी,  उन जवानों की तैनाती डायल 1930 के कंट्रोल रूम में होगी. इनका मुख्य काम अपने आला अधिकारियों को साइबर शिकायतों की तत्काल जानकारी देना होगा. आपको बता दें कि इस इंटरव्यू में कम्युनिकेशन स्किल, डिसीजन बिल्डिंग और कंप्यूटर की जानकारी जानी जाएगी. तैनात सिपाहीकर्मियों को जो भी मामले की जानकारी साइबर से जुड़े मिलते हैं, उनकी जानकारी साझा करना है. इसके अलावे संबंधित बैंककर्मियों से संपर्क कर अपराधियों के खातों का फ्रिज कराना है.

जानें सीआईडी डायल 1930 क्या है  

सीआईडी डायल 1930 भारत सरकार का राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर है. यदि आपके साथ साइबर फ्रॉड या किसी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी किया जाता है तो तुरंत इस मामले की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं. ऑनलाइन धोखाधड़ी में यूपीआई फ्रॉड, बैंक खाते से अवैध निकासी का मामले होते हैं. इस नंबर पर कॉल करके अपने कटे हुए पैसों को बैंक में फ्रीज करवा सकते है. यह हेल्पलाइन गृह मंत्रालय और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा संचालित की जाती है.

add1

साइबर ठगी होने पर आपको क्या करना चाहिए

साइबर ठगी होने पर तुरंत डायल 1930 पर जानकारी साझा करें. साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो साइबर ठगों द्वारा पैसा निकाले जाने के कुछ ही घंटों के भीतर 1930 पर कॉल करना सबसे प्रभावी माना जाता है. कॉल कर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक का विवरण और ट्रांजैक्शन की जानकारी देनी होती है. जिसके बाद जिनकी भी तैनाती कंट्रोल रूम में होती है वो आगे की कार्रवाई करते हैं.

AlsoRead:10 जून से 26 जून तक राज्यव्यापी अभियान, तंबाकू-मादक पदार्थ के दुष्प्रभावों का जीवंत मंचन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *