Bokaro: रविवार मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा द्वारा चास थाना व चास मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र में संचालित रात्रि गश्ती (पेट्रोलिंग) व रक्षक राइडर्स का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान SP द्वारा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रंक एंड ड्राइव (नशे की अवस्था में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध) विशेष जांच अभियान भी चलाया गया.
वाहनों की सघन जांच की गई
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई. पुलिस बल को रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ चास एवं संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे तथा उनके नेतृत्व में चेकिंग अभियान संचालित किया गया.
AlsoRead:मिशन बूथ और राज्यसभा फतेह : भाजपा की मैराथन बैठक में बनी बड़ी रणनीति



