Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: 15 से 17 जून तक जिलेभर में पंचायतवार आयोजित हो रहे विशेष शिविर

Pakur: डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में 15 जून से 17 जून तक पंचायतवार तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र...

Pakur: डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में 15 जून से 17 जून तक पंचायतवार तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आमजनों को उनके अधिकार से जुड़े प्रमाण-पत्र सरल, सुलभ एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है.

अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है

विशेष शिविरों के माध्यम से स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति, जांच, सत्यापन एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है. शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर विभिन्न प्रमाण- पत्रों के लिए आवेदन कर रहे हैं तथा सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं. प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है. कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट जांच एवं सत्यापन कर तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है, जिससे आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है. विशेष शिविरों के माध्यम से नागरिक सेवाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश 

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं,आवेदन प्राप्ति, जांच एवं निष्पादन की प्रक्रिया का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. डीसी मेघा भारद्वाज ने आमजनों से अपील किया कि वे पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष प्रमाण-पत्र शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवश्यक कार्यों का निष्पादन शिविर के माध्यम से कराएं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र लाभुकों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें अपने पंचायत क्षेत्र में ही सहज, सुलभ एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें.उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन एवं सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इस अभियान से विशेष रूप से छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले पात्र व्यक्तियों को काफी सुविधा मिल रही है.जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को आवश्यक प्रमाण-पत्र पारदर्शी, सरल एवं त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध हो.

AlsoRead:धुर्वा सुसाइड मामला: एसएसपी ने की कार्रवाई, ASI सस्पेंड, थाना प्रभारी को निलंबित करने की भेजी गई अनुशंसा, जांच कमेटी गठित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *