Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग नगर निगम की बैठक में अहम फैसला, पारा शिक्षकों को 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ मिलने का रास्ता साफ

Hazaribagh: नगर निगम की बैठक में पारा शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बैठक में निगम क्षेत्र के पारा...

Hazaribagh: नगर निगम की बैठक में पारा शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. बैठक में निगम क्षेत्र के पारा शिक्षकों को लंबे समय से लंबित 4 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ देने पर सहमति बनी, जिससे शिक्षकों में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार, निगम क्षेत्र के पारा शिक्षक काफी समय से 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की राशि का इंतजार कर रहे थे. इस मुद्दे को लेकर सहायक अध्यापक महासंघ के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता ने कई बार नगर निगम प्रशासन और महापौर का ध्यान आकृष्ट कराया था. लगातार उठाई जा रही मांग के बाद निगम की बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई और शिक्षकों के पक्ष में निर्णय लिया गया.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पारा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पारा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें मिलने वाले वैधानिक लाभ समय पर उपलब्ध कराए जाने चाहिए. निगम की बैठक में लिए गए इस निर्णय से शिक्षकों को राहत मिलेगी. सहायक अध्यापक महासंघ के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता ने निगम के फैसले का स्वागत करते हुए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इस मांग पर सकारात्मक निर्णय से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शिक्षकों ने भी निर्णय पर संतोष जताया 

वहीं, निगम क्षेत्र के पारा शिक्षकों ने भी निर्णय पर संतोष जताते हुए कहा कि वेतन वृद्धि का लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा. शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में उनकी अन्य लंबित समस्याओं का भी इसी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समाधान किया जाएगा. नगर निगम की इस पहल को पारा शिक्षकों के हित में उठाया गया एक सकारात्मक और सराहनीय कदम माना जा रहा है.

AlsoRead:सूचना आयुक्त बनने के बाद भी नहीं छूटा राजनीति का मोह! भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में अब भी एडमिन हैं शिवपूजन पाठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *