झारखंड : नवनियुक्त 17 महिला सुपरवाइजर को मिली पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश

Ranchi : झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधीन कार्यरत समाज कल्याण निदेशालय ने नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं...

Ranchi : झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधीन कार्यरत समाज कल्याण निदेशालय ने नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं ( महिला सुपरवाइजर) के पदस्थापन की सूची जारी कर दी है. निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (पत्रांक- 1283) के अनुसार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अनुशंसित कुल 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को विभिन्न जिलों और उनकी संबंधित परियोजनाओं में तैनात किया गया है.

स्थापना समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

जारी सरकारी पत्र के मुताबिक के तहत इन महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई थी. इसके बाद, समाज कल्याण निदेशालय में आठ जून को स्थापना समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में लिए गए निर्णयों और आदेश की कंडिका-‘9’ के आलोक में सभी 17 नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिला एवं परियोजना स्तर पर पदस्थापित करने का अंतिम निर्णय लिया गया. इन पदों पर नियुक्त होने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं को सरकार के तय नियमों के अनुसार बेहतर वेतनमान मिलेगा. योगदान की तिथि से इन सभी कर्मियों की नियुक्ति अस्थायी और परिक्ष्यमान रूप से प्रभावी मानी जाएगी.

नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं की पूरी ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट

  • गुड़िया कुमारी : चतरा, सिमरिया
  • ऊषा निषाद : साहेबगंज, बरहरवा
  • मुन्नी कुमारी : धनबाद, धनबाद सदर
  • संगीता कुमारी : बोकारो, चन्दनकियारी
  • दीपिका कुमारी : गिरिडीह, धनवार
  • सत्या कुमारी : गोड्डा, पोड़ैयाहाट
  • अनिता कुमारी : धनबाद, टुंडी
  • सच्ची रानी : पलामू, तरहसी
  • पूजा गुप्ता : साहेबगंज, मंडरो
  • प्रतिभा कुमारी : देवघर, मारगोमुण्डा
  • रेखा कुमारी : कोडरमा, डोमचांच
  • गुड़िया कुमारी : हजारीबाग, चौपारण
  • काजल कुमारी : गिरिडीह, गांवा
  • पूजा कुमारी : गिरिडीह, धनवार
  • छाया कुमारी : पश्चिमी सिंहभूम, सोनुवा
  • कुमारी दामिनी पाण्डेय : पलामू, पाटन
  • प्रिया कुमारी : जामताड़ा, करमाटांड़.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE: पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट चार जिलों में पुलिस वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं, 21 जिलों के वाहनों में नंबर प्लेट नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *