Click Here
Click Here
Click Here

EXCLUSIVE: पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट चार जिलों में पुलिस वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं, 21 जिलों के वाहनों में नंबर प्लेट नहीं

SAURAV SINGH Ranchi: बीते 13 मार्च को 645 नये बोलेरो वाहन झारखंड पुलिस को दिये गए थे. यह वाहन झारखंड की पुलिस...

SAURAV SINGH

Ranchi: बीते 13 मार्च को 645 नये बोलेरो वाहन झारखंड पुलिस को दिये गए थे. यह वाहन झारखंड की पुलिस व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाये के लिए दिये गये थे. झारखंड पुलिस के द्वारा विधि- व्यवस्था को मजबूत बनाने के इसका प्रयोग भी किया जा रहा है. लेकिन तीन माह बीत जाने के बावजूद राज्य के चार जिलों की पुलिस ने अभी तक वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. वहीं दूसरी ओर 21 जिलों में पुलिस के द्वारा प्रयोग किये जा रहे वाहनों में नंबर प्लेट तक नहीं लगे हैं. इस बात का खुलासा पुलिस मुख्यालय के द्वारा वाहनों के वितरण को लेकर तैयार ताजा रिपोर्ट से हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार इन 645 बोलेरे वाहन में से 31 वाहन पुलिस मुख्यालय एचक्यूआरटी के पास है. इन सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. लेकिन इन वाहनों में 27 वाहनों पर नंबर प्लेट लगा चुका है, जबकि शेष चार वाहनों में नंबर प्लेट अभी भी लगाया जाना बाकी है.

बिना नंबर प्लेट या रजिस्ट्रेशन के वाहन चलाने पर पांच हजार जुर्माना का है प्रावधान :

आम लोग जब बिना रजिस्ट्रेशन या नंबर प्लेट के वाहन चलते है, तब पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत पांच रुपये जुमाना वसूलने का काम करती है. लेकिन झारखंड पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम का उल्ल्ंघन कर वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस उनसे जुर्मान नहीं वसूलती है और न ही कोई दूसरी कार्रवाई करती है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जाने किस जिले को मिले है कितने नए पुलिस वाहनों, कितने का रजिस्ट्रेशन हुआ है या नहीं और नंबर प्लेट लगा है या नहीं:

– रांची में 80 पुलिस वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है.

– जमशेदपुर जिला में 51 में 50 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. दो में नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– धनबाद में 40 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, लेकिन नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– चाईबासा में 40 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– बोकारो में 39 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– गिरिडीह में 32 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– पलामू में 31 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– हजारीबाग में 28 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– देवघर में 28 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– गुमला में 22 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– गढवा में 21 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– दुमका में 20 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.

– चतरा में 19 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– सरायकेला खरसावां में 19 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– लातेहार में 18 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– गोड्डा में 17 में से दो वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाकी है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– सिमडेगा में 15 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर नहीं लगा है.

– जामताडा में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– खूंटी में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.

– कोडरमा में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.

– लोहरदगा में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नही लगा है.

– साहिबगंज में 14 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट लग गया है.

– रामगढ में 13 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

– पाकुड में 11 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और नंबर प्लेट नहीं लगा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *