Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में सड़क हादसों की काली रात, अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर घायल

Jamtara: जिले में सोमवार की रात सड़क हादसों की रात साबित हुई. जामताड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क...

Jamtara: जिले में सोमवार की रात सड़क हादसों की रात साबित हुई. जामताड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. लगातार हो रही दुर्घटनाओं और समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार पहली घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा के समीप हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोकुल गांव निवासी शेख हरोज, पिता शेख श्यूक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जानें दूसरी घटना कहा हुई

वहीं, दूसरी घटना भी मोहड़ा के पास ही हुई, जहां एक टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बुधन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वह नाला से अपने ससुराल नारायणपुर थाना के मदनाडीह गांव ससुराल आ रहा था, इस दौरान यह घटना हो गई. वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सोनू सिंह मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी निजी वाहन से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई. इसके बाद ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया.

जानें तीसरी घटना कहा हुई

इधर,  तीसरी दुर्घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गोलपहाड़ी गांव निवासी मोहन किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है. वहीं 108 एंबुलेंस सेवा समय पर उपलब्ध नहीं होने को लेकर भी लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है.

बताते चले कि गोपालपुर पंचायत के मोनू टुडू के एंबुलेंस ना मिलने के बाद हुई मामला अब तक शांत भी नहीं हुआ है और हो रही इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं में एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और वह भी तब जहां सूबे के मंत्री इरफान अंसारी के गृह जिले जामताड़ा में इस तरह की स्थिति बनी हुई है.

ALSO READ: पाकुड़ : कई विभागों में हुआ प्रशासनिक फेरबदल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *