मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपियों चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह ने दायर की डिस्चार्ज पिटीशन 

Ranchi: चिटफंड कम्पनी मेक्सिजोम के डायरेक्टर चंद्र भूषण सिंह उसकी पत्नी प्रियंका सिंह और कम्पनी में शामिल सूर्यनारायण पात्रो ने रांची PMLA...

image: AI Genertaed

Ranchi: चिटफंड कम्पनी मेक्सिजोम के डायरेक्टर चंद्र भूषण सिंह उसकी पत्नी प्रियंका सिंह और कम्पनी में शामिल सूर्यनारायण पात्रो ने रांची PMLA  (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में आरोप गठन से पहले डिस्चार्ज पिटीशन दायर की है. उनकी डिस्चार्ज पिटीशन पर फिलहाल सुनवाई नहीं हुई है. इस केस के सभी प्रमुख आरोपी फिलहाल जेल में हैं.

करोड़ों की ठगी से जुड़ा है मामला

ED ने चिटफंड कम्पनी के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी से जुड़े केस को टेकओवर करते हुए कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. इस केस में दिसंबर महीने में एजेंसी ने कई जगहों पर छापेमारी भी की थी. एजेंसी ने चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को धनबाद जिले के गोमो रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था.

Read Also: सरायकेला : कपाली पुलिस पर आरोप ; पूछताछ के बहाने आदिवासी युवती को बंद कमरे में बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *