जगन्नाथपुर से अचानक गायब हो रहे बच्चे : ग्रेशु कुमारी भी लापता, पुरी ट्रिप के बाद बढ़ी पुलिस की चुनौती

Ranchi : राजधानी का जगन्नाथपुर (मौसीबाड़ी) इलाका इन दिनों बच्चों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है....

Ranchi : राजधानी का जगन्नाथपुर (मौसीबाड़ी) इलाका इन दिनों बच्चों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. ताजा मामला बीते सोमवार का है. जहां मौसीबाड़ी क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी ग्रेशु कुमारी अचानक लापता हो गई. परिजनों के मुताबिक, ग्रेशु सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं मिला, तो परेशान परिवार ने आम जनता से मदद की गुहार लगाई है. परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को भी ग्रेशु के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत 8969859680 पर संपर्क करें.

मर्जी की ट्रिप या कोई और साजिश

यह मामला सिर्फ एक बच्ची के लापता होने तक सीमित नहीं है. बल्कि जगन्नाथपुर पुलिस के लिए एक बड़े पैटर्न का हिस्सा बनता दिख रहा है. हाल ही में इसी इलाके से तीन लड़के एक साथ गायब हो गए थे. पुलिसिया तफ्तीश में पता चला कि तीनों बच्चे अपनी मर्जी से ‘पुरी’ (ओड़िशा) घूमने निकल गए थे. हालांकि, मुस्तैद पुलिस ने इनमें से एक बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है, लेकिन दो लड़के अब भी लापता हैं. किशोरी ग्रेशु का गायब होना और लड़कों का इस तरह अचानक निकल जाना, इलाके में किसी बड़ी लापरवाही या बहकावे की ओर इशारा कर रहा है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लगातार आ रही बच्चों के गायब होने की खबरों से स्थानीय अभिभावक खौफ में हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त और खुफिया तंत्र को तुरंत मजबूत किया जाए, ताकि इन घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

 

ALSO READ : झारखंड हाईकोर्ट ने भूमि विवाद में दूसरी अपील खारिज की, निचली अदालतों के फैसले बरकरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *