लालू के ‘हनुमान’ संभालेंगे मोर्चा, राज्यसभा चुनाव के लिए राजद ने भोला यादव को बनाया पोलिंग एजेंट

Ranchi : झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की सियासी बिसात पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना सबसे...

Ranchi : झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की सियासी बिसात पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना सबसे भरोसेमंद मोहरा आगे बढ़ा दिया है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चाणक्य और राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव झारखंड में राजद के चुनावी रणनीतिकार (पोलिंग एजेंट) की भूमिका में नजर आएंगे. राजद ने इसकी आधिकारिक जानकारी चुनाव आयोग और विधानसभा सचिवालय को सौंप दी है.
जानकारी के अनुसार एक एक वोट की कांटे की लड़ाई में राजद नेतृत्व में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. यही वजह है कि चुनावी चक्रव्यूह को भेदने और पर्दे के पीछे की गोटियां सेट करने में माहिर भोला यादव को रांची भेजा जा रहा है. मतदान से लेकर मतगणना तक, हर तकनीकी और रणनीतिक मोर्चे पर वह पार्टी के अधिकृत पहरेदार होंगे.

 

ALSO READ : NDA का ‘मिशन रेडिसन ब्लू, जब तक काउंटिंग, तब तक होटल में ही हूटिंग, 18 जून तक ‘नजरबंद’ माननीय, नजर हटी, दुर्घटना घटी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *