नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त और एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Lohardaga: राज्य सरकार के निर्देश पर निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य...

Lohardaga: राज्य सरकार के निर्देश पर निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की.

26 जून तक चलेगा विशेष अभियान

जिले में 26 जून 2026 तक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा. इसके तहत एलईडी प्रचार रथों के माध्यम से सभी प्रखंडों, पंचायतों और नगर क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा. पंचायत भवन और प्रखंड कार्यालय परिसरों में लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी.

युवाओं को जागरूक करने पर जोर

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि नशापान एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति को प्रभावित करती है. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है. उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और नगर क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे. इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य संबंधी जोखिम और नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी जाएगी.

जनआंदोलन बनाने की अपील

उपायुक्त ने नागरिकों से नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की. उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ : जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: सर्किट हाउस के पास सवारी से भरा ऑटो पलटा, महिलाएं समेत पांच घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *