रांची : पारिवारिक अनबन के बाद घर से भागी नाबालिग को पुलिस ने कानपुर से किया सकुशल बरामद

Ranchi : राजधानी हटिया इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां मां की डांट से नाराज होकर घर...

Ranchi : राजधानी हटिया इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है. हटिया के पटेल नगर (रोड नंबर 19, चांदनी चौक) की रहने वाली श्रुति कुमारी (उम्र 16 वर्ष) रजक, 15 जून की शाम करीब 4:40 बजे अचानक घर से कहीं चली गई थी. बताया जा रहा है कि घर छोड़ने से पहले मां ने किसी बात को लेकर उसे डांटा था. जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया. बेटी के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की.

रेलवे टिकट से मिला सुराग

परिजनों ने जब घर में जांच पड़ताल की और आपस में बात की, तो उन्हें घर से एक रेलवे टिकट मिला. इस टिकट से यह साफ हो गया कि नाबालिग लड़की किसी ट्रेन में सवार होकर रांची से बाहर निकल चुकी है. बिना समय गंवाए माता-पिता ने तुरंत इस बात की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम तुरंत एक्शन में आ गई. टिकट विवरण के आधार पर संबंधित ट्रेन और रूट पर अलर्ट जारी किया गया. आरपीएफ के त्वरित तालमेल और तत्परता के कारण बच्ची को उत्तर प्रदेश के कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक कर लिया गया और उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया.

 

ALSO READ : कृषि मेला का शुभारंभ : CM हमेंत सोरेन ने कहा – जल संकट के लिये जागरूकता जरूरी, जैविक खेती अपनाकर किसान बढ़ायें आय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *