PFI के सक्रिय सदस्य रहे हंजला शेख न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने सुनाई थी सजा

Pakur: प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सक्रिय सदस्य रहे हंजला शेख को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक...

Pakur: प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सक्रिय सदस्य रहे हंजला शेख को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी सजायाफ्ता वारंट के आलोक में की है. मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्ष 2019 में किए गए एक अवैध प्रदर्शन को लेकर हंजला शेख के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में CLA के तहत जारी सजायाफ्ता वारंट के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

न्यायालय सुना चुका है सजा

पुलिस के अनुसार, हंजला शेख के खिलाफ CLA के तहत न्यायालय पहले ही सजा सुना चुका है. वारंट के निष्पादन के तहत उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि हंजला शेख जिला परिषद सदस्य भी हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ALSO READ : रांची: कचहरी और अरगोड़ा में अतिक्रमण करने वालों पर गरजा निगम का बुलडोजर, 10 अस्थाई निर्माण तोड़े

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *