Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: DC की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, 50 से अधिक मामलों पर सुनवाई

Gumla: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस...

Gumla: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए 50 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए.

जनहित से जुड़े विषयों से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेंशन, आवास, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे. इस दौरान गुमला नगर क्षेत्र के लघु एवं मध्यम आरओ प्लांट (जार वाटर) संचालकों द्वारा नगर परिषद, गुमला द्वारा जारी नोटिस के आलोक में वार्षिक शुल्क, पंजीकरण शुल्क, वर्षा जल संचयन प्रणाली तथा केंद्रीय भू-जल प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) से संबंधित व्यावहारिक कठिनाइयों एवं आर्थिक बोझ का उल्लेख करते हुए राहत प्रदान करने का अनुरोध किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की आवश्यक जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आमजनों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया.

AlsoRead:PM मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के कई नए आयाम किए स्थापित, आदिवासी समाज का हुआ उत्थान : चंपई सोरेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *